पटना, 9 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नेपाली कांग्रेस के प्रख्यात नेता और नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला के निधन पर शोक जताया।
नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा, “कोइराला नेपाल के प्रख्यात राजनेता थे। उन्होंने दशकों तक नेपाल की सेवा की तथा एक लोकतांत्रिक नेता के रूप में भारत से उनका गहरा लगाव था।”
उन्होंने कहा कि कोइराला के निधन से भारत ने अपना एक महत्वपूर्ण मित्र खो दिया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि सोमवार रात कोइराला का काठमांडू में निधन हो गया।
dharmpath.com dharmpath