बर्लिन, 9 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी जर्मनी के बावरिया राज्य में मंगलवार को दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि टक्कर के कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच प्रारंभिक चरण में है।
जर्मन रेलवे कंपनी के एक प्रवक्ता डॉएचे बान ने कहा कि बाद एबलिंग के निकट एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों की टक्कर हो गई।
बावेरियन बायेरिस्चर रूंडफूंक ब्रॉडकास्टर के मुताबिक, मृतकों में एक ट्रेन का चालक भी है।
दूसरे ट्रेन का चालक लापता है, लेकिन पुलिस का कहना है कि इतनी भयानक टक्कर में उसके बचने की संभावना शायद ही है।
dharmpath.com dharmpath