न्यूजीलैंड में भारतवंशी ने चोरों से लोहा लिया

वेलिंगटन, 9 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप के सबसे बड़े शहर क्राइस्टचर्च में भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने रोकड़ खाता चुराने की कोशिश कर रहे दो चोरों के साथ बहादुरी से लोहा लिया और उनका पीछा किया।

डेयरी मालिक कमलेश पटेल ने बताया कि दो व्यक्ति शाम लगभग 7.40 बजे उनकी ‘ओपावा यूनिवर्सल डेयरी’ में घुस आए और उनके रोकड़ खाते को लेकर भागने की कोशिश की।

वेबसाइट ‘डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट को डॉट एनजेड’ की रपट के मुताबिक, पटेल ने दोनों चोरों का पीछा किया और एक को पकड़ लिया। उन्होंने पुलिस के आने तक उसे पकड़े रखा, जबकि चोरी के प्रयास में शामिल दूसरा व्यक्ति भागने में कामयाब रहा।

पटेल के मुताबिक, “वह रोकड़ खाता लेकर भाग खड़े हुए। मैंने उनका पीछा किया। उसने रोकड़ खाता फेंक दिया जो बेहद भारी था। उसके बाद मैंने उसे पकड़ लिया।”

पटेल की डेयरी में उनके साथ उनके परिजन और कई दोस्त भी थे। पुलिस के आने तक उन्होंने उसे पकड़ कर रखा।

पांच साल पहले भी एक व्यक्ति ने बंदूक की नोक पर पटेल से नकदी और तंबाकू की मांग की थी। पटेल ने उस समय भी अपराधी को पकड़ लिया था, जिसमें उसे सिर पर मामूली चोटें भी आई थीं।

पटेल के मुताबिक, घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493