सोमालिया : विमान विस्फोट मामले में विमानन अधिकारी गिरफ्तार

जांच अधिकारियों के करीबी सूत्रों ने सोमवार को कहा कि सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को एक लैपटॉप देते दिख रहा है, जो विमान में यात्रा करने जा रहा था।

परिवहन मंत्री अहमद जमान ने संवाददाताओं से कहा कि जांचकर्ताओं ने इस बात की पुष्टि की है कि जिबूती जाने वाले विमान में बम लगाया गया था।

सूत्र ने कहा कि इस बात के संकेत मिले हैं कि विमान में बम रखवाने में हवाईअड्डे के विमानन अधिकारियों का हाथ था।

सोमालिया के पुलिस आयुक्त जनरल मोहम्मद हसन हामुद ने कहा कि विमान में विस्फोट करने के लिए हमलावरों ने लैपटॉप का इस्तेमाल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493