बान की-मून ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्यीय देशों को बताया कि ‘एक मानवता: साझा जिम्मेदारी’ थीम वाला यह शिखर सम्मेलन अरबों लोगों के दुखों को दूर करने की दिशा में मजबूत कदम उठाने का एक मौका देगा।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए कहा, “हमें यह दिखाने की जरूरत है कि लाखों लोग डर व चिरकालिक जरूरतों के बीच संघर्षपूर्ण माहौल में रह रहे हैं। हमें एकजुटता दिखाने की जरूरत है, जिसके वे हकदार हैं और जिसकी उन्हें उम्मीद है।”
यह शिखर सम्मेलन तुर्की के इस्तांबुल शहर में 23-24 मई को होना है।
बान की-मून ने कहा, “इन चुनौतियों का भार और दुखों के अंबार का मतलब है कि हम हमारी साझा जिम्मेदारियों को अपनाएं और दया व दृढ़ निश्चय के साथ कदम उठाएं।”
dharmpath.com dharmpath