मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। वाहन निर्माता टाटा मोटर्स समूह ने बुधवार को कहा कि जनवरी में उसकी वैश्विक बिक्री 16 फीसदी अधिक रही।
कंपनी के मुताबिक, उसने जनवरी 2016 में 93,355 वाहन बेचे, जिसमें जगुआर लैंड रोवर की बिक्री भी शामिल है।
कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसने समेकित आधार पर 14 फीसदी अधिक 56,616 कारें बेची।
कंपनी ने अपने बयान में कहा, “टाटा मोटर्स के समस्त वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू के वाहनों की समेकित आधार पर बिक्री जनवरी 2016 में 36,739 रही, जो 20 फीसदी अधिक है।”
कंपनी ने कहा, “टाटा मोटर्स ब्रांड की कारों की वैश्विक बिक्री जनवरी में 11,081 रही, जो 17 फीसदी कम है।”
कंपनी ने कहा कि जेएलआर वाहनों की वैश्विक बिक्री 45,535 रही, जिसमें जेएलआर और चेरी ऑटोमोबाइल्स के संयुक्त उपक्रम की बिक्री भी शामिल है।
dharmpath.com dharmpath