चंडीगढ़/चेन्नई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि ‘जो लोग गोमांस के बिना जिंदा नहीं रह सकते, उन्हें हरियाणा नहीं आना चाहिए।’
विज का बयान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस बयान के बाद आया है कि राज्य में गोमांस पर रोक को लेकर कोई विवाद नहीं है।
विज ने ट्वीट में लिखा, “गोमांस के बगैर जिंदा नहीं रह पाने वालों को हरियाणा नहीं आना चाहिए।”
खट्टर चेन्नई में हैं और हरियाणा में निवेश आमंत्रित करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
हरियाणा में गोमांस पर रोक और विदेशी निवेशकों की इस पर प्रतिक्रिया के बारे में पूछने पर खट्टर ने कहा, “किसी ने भी इस मामले में सरकार से संपर्क नहीं किया है।”
उन्होंने कहा कि 12 संगठनों ने राज्य में करीब 3000 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया है।
हरियाणा में बीते साल लागू हुए एक कानून के मुताबिक राज्य में गोमांस की बिक्री नहीं की जा सकती।
हरियाणा सरकार अन्य देशों से निवेश को आकृष्ट करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में गोमांस पर रोक का मामला सरकार के लिए एक कठिन मुद्दा बन गया है।
dharmpath.com dharmpath