अब एक चार्ज में हफ्ते भर चलेगी स्मार्टफोन की बैटरी

लंदन, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अब एक नई तकनीक की मदद से एक बार चार्ज करने पर स्मार्टफोन की बैटरी हफ्ते भर तक चलेगी।

इस साल लास बेगास जनवरी में हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रिॉनिक शो में तकनीक के उत्साही लोग बस एक ही मांग कर रहे थे कि उनकी बैटरी कैसे ज्यादा से ज्यादा चल पाए।

फोर्चुन ने अपने सर्वेक्षण के आधार पर बताया कि जब लोगों से पूछा गया कि उनकी किस तकनीक को पाने की इच्छा है तो ज्यादातर का कहना है कि बार-बार बैटरी चार्ज करने के झंझट से छुटकारा दिलाओ।

उनकी इन्हीं मांग को पूरा करने के लिए ब्रिटेन के एक 27 साल पुरानी कंपनी इंटेलीजेंट इनर्जी जो नवीन ऊर्जा के क्षेत्र में काम करती है, ने समाधान ढ़ूंढ निकाला है।

इस कंपनी ने बड़ी स्मार्टफोन निमार्ताओं से गठजोड़ कर हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक को मोबाइल फोन में लगाने जा रही है। इस तकनीक के प्रयोग से केवल एक चार्ज पर ही बैटरी काफी दिन तक चलेगी।

इस तकनीक की मदद से हाईब्रिड बैटरी का निर्माण किया गया है। लेकिन इसके लिए पारंपरिक बैटरियों को चार्जर से जोड़ने के अलावा उसमें समय-समय पर हाइड्रोजन गैस भरने की जरूरत पड़ती है। वहीं, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के बीच रसायनिक प्रक्रिया से जहां ऊर्जा पैदा होती है, वहीं इसके अवशिष्ट के रूप में पानी निकलता हैं। कंपनी इस तकनीक को स्मार्टफोन कंपनियों के साथ मिलकर उन्नत बनाने पर काम कर रही है।

इसी कंपनी ने बोइंग के लिए 2008 में बैटरी से चलने वाला हवाई जहाज बनाया था। वहीं 2010 में इसने लंदन की गलियों में फ्यूल सेल हाईब्रिड ब्लैक कैब को लाने में सहयोग किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493