भोपाल, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर गुरुवार सुबह सर्द हवाओं का असर रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना जताई है।
राज्य में गुरुवार सुबह सर्द हवाओं के बीच गुनगुनी धूप खिली, जिसने मौसम खुशनुमा बना दिया। बीते 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर कोहरा छाने के साथ सर्द हवाओं का असर बना रहने के आसार हैं।
राजधानी भोपाल में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री, इंदौर में 11.4 डिग्री, ग्वालियर में 10.7 डिग्री और जबलपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले बुधवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री, इंदौर में 31 डिग्री, ग्वालियर में 27.9 डिग्री और जबलपुर में 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath