प्रियंका की पहली मराठी फिल्म की शूटिंग शुरू

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म-निर्माता के रूप में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली मराठी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है।

अभिनेत्री ने अपने पर्पल पेबल पिक्च र्स प्रोडक्शन हाउस के साथ इसमें कदम रखा है, उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी कि अब वह मराठी फिल्म के लिए तैयार हैं।

प्रियंका चोपड़ा (33) ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते यह घोषणा की। तस्वीर में भगवान गणेश के फोटो-फ्रेम के सामने स्क्रिप्ट रखी हुई है।

प्रियंका ने तस्वीर के शीर्षक में लिखा, “फिल्म ‘वेंटीलेटर’ की शुरुआत पर बधाई हो। हमारी पहली मराठी फिल्म। गणपति बप्पा मोरया।”

राजेश मापुस्कर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वेंटीलेटर’ में कई मराठी दिग्गज और थिएटर कलाकार हैं। राजेश मापुस्कर ने फिल्म ‘फरारी की सवारी’ का निर्देशन भी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493