इस्लामाबाद, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तपेदिक (टीबी) के टीके दो महीने से उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण बच्चों पर इस खतरनाक बीमारी का खतरा मंडरा रहा है।
डॉन ऑनलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) द्वारा बुधवार को प्रांतीय सरकार को भेजे एक पत्र में कहा गया कि बैसिलस कालमेट-गुरीन (बीसीजी) के टीके उपलब्ध नहीं हैं और पिछले एक साल से एक्सपेंडेड प्रोग्राम ऑन इम्युनाइजेशन (ईपीआई) के तहत टीके मुहैया नहीं कराए जा रहे।
एनएचएस के सचिव अयुब शेख ने कहा कि हाल में टीके नहीं खरीदे गए थे। एक सप्ताह के अंदर टीकों को प्रांत में भेज दिया जाएगा, क्योंकि प्रयोगशाला में उसकी गुणवत्ता की जांच की जा रही है। उन्होंने हालांकि बीसीजी टीके की कमी होने की बात से इनकार किया।
बीसीजी टीके का इस्तेमाल प्राथमिक तौर पर टीबी से निपटने के लिए किया जाता है। वैसे देश जहां टीबी एक आम बीमारी है, वहां बच्चों को इसका एक डोज देने की सिफारिश दी जाती है, जब उनका जन्म होनेवाला होता है।
एनएचएस मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि पंजाब के अस्पतालों में टीके की बेहद कमी है।
dharmpath.com dharmpath