इस वेलेंटाइन डे स्वास्थ्य से करें प्यार

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। वेलेंटाइन डे को पूरी दुनिया अपने किसी प्रिय मित्र के प्रति प्रेम प्रदर्शित करती है, लेकिन इससे बेहतर दूसरा कोई मौका नहीं हो सकता कि आप यह दिन अपने और अपने प्रिय के स्वास्थ्य को समर्पित कर दें।

हेल्थ फूड ब्रांड ‘गाया’ की निदेशक डॉली कुमार बताती हैं, “अगर आप अपने साथी को सुबह-सुबह कुछ खास उपहार देना चाहते हैं तो उसकी शुरुआत नाश्ते में हेल्दी फूड आइटम परोसकर करें। ओट्स, कॉर्न फ्लेक्स, ह्वीट फ्लेक्स, कटे हुए फल और स्किम्ड दूध जैसा पौष्टिक नाश्ता आपके वेलेंटाइन डे की हेल्दी सुबह का मजा दोगुना कर सकता है। ये चीजें सेहत के लिए लाभदायक होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होती हैं।”

कई लोग इस दिन पर रोमांटिक कॉकटेल का मजा लेना नहीं भूलते। सेहत के लिहाज से इस दिन को यादगार बनाने के लिए कॉकटेल की जगह ग्रीन टी और जैस्मीन के मिश्रण से एक शानदार और हेल्दी ड्रिंक तैयार की जा सकती है।

लंच के लिए बाहर जाने से बेहतर है कि घर में ही ऑलिव ऑयल से स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक खाना बनाया जाए। आोलिव ऑयल खाना बनाने में प्रयुक्त होने वाले साधारण तेल का आर्दश विकल्प है। इसमें पाया जाने वाला मोनेसैचुरेटेड फैटी एसिड आपको सक्रिय रहने में मदद करता है।

अगर बात डेजर्ट की आए तो चीनी के बजाय शहद चुनें। चीनी के बदले शहद से बनी मिठाइयां खाएं, इससे आपका शुगर लेबल नहीं बढ़ेगा। शहद एक प्राकृतिक स्वीटनर है और चीनी का बढ़िया विकल्प है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493