वारसा, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पोलैंड के उप प्रधानमंत्री पिओत्र ग्लिंस्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 13 फरवरी को मुंबई में होने वाले ‘मेक इन इंडिया’ से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेगा।
भारत यात्रा के दौरान ग्लिंस्की मोदी से मुलाकात करेंगे और उन्हें पौलैंड यात्रा का न्योता देंगे।
वर्ष 1979 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की यात्रा के बाद से किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने पोलैंड की यात्रा नहीं की है। देसाई से पहले जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने पोलैंड की यात्रा की थी।
ग्लिंस्की का भारत से पुराना रिश्ता रहा है। पर्वतारोहण में रुचि रखने वाले पोलैंड के उप प्रधानमंत्री नंदा देवी समेत हिमालय की कई चोटियों को फतह कर चुके हैं।
भारत-पोलैंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष जे.जे. सिंह ने कहा कि भारत और पोलैंड का साझा उद्देश्य आर्थिक विकास है। ऐसे में यह स्वभाविक है कि अब पोलैंड को निकट भविष्य में अधिक गंभीरता से लिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath