बेंगलुरु, 11 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार लांस नायक हनुमनथप्पा कोप्पड़ के शव को दिल्ली से धारवाड़ ले जाने के लिए विमान की व्यवस्था कर रही है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान से हनुमनथप्पा के परिजन भी दिल्ली से धारवाड़ जाएंगे।

अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “चार्टर्ड विमान गुरुवार को पंजिम (गोवा) या हुबली के लिए उड़ान भरेगा। वहां से हनुमनथप्पा के शव को उनके धारवाड़ स्थित पैतृक गांव बेटाडुर ले जाया जाएगा।”
सियाचिन में हिमस्खलन में बर्फ के नीचे से पांच दिन बाद जिंदा निकलने वाले हनुमनथप्पा की गुरुवार को दिल्ली के सैन्य अस्पताल में मौत हो गई।
विमान में हनुमनथप्पा की पत्नी महादेवी, मां बासव्वा, दो साल की बेटी नेत्रा और भाई गोविंदप्पा भी होंगे।
अधिकारी ने कहा कि हनुमनथप्पा का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
उधर, हनुमनथप्पा के गांव में शोक का माहौल है। पुलिस व्यवस्था बनाने में लगी हुई है। बड़ी संख्या में लोग हनुमनथप्पा के घर पहुंच रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath