उप राष्ट्रपति ने हनुमनथप्पा के निधन पर शोक जाताया

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने गुरुवार को लांस नायक हनुमनथप्पा के निधन पर शोक जताया। गुरुवार को यहां एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

सियाचिन ग्लेशियर में छह दिनों तक बर्फ के नीचे दबे रहने के बाद उन्हें आश्चर्यजनक रूप से जीवित निकाला गया था और दो दिनों तक जिंदगी की लड़ाई लड़ने के बाद वह यह जंग हार गए।

अंसारी ने कहा, “लांस नायक हनुमनथप्पा के निधन पर बेहद दुख है। सियाचिन में एक दुर्घटना से बचे लांस नायक ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अदम्य साहस का परिचय दिया था।”

उन्होंने कहा, “मैं देशभर के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493