तेल कंपनियां 120 करोड़ लीटर इथेनॉल खरीदेंगी : मंत्री

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सरकारी तेल कंपनियां इस साल 120 करोड़ लीटर इथेनॉल खरीदेंगी, ताकि उसे 5 फीसदी पेट्रोल में मिलाने का लक्ष्य पूरा कर सके। यह जानकारी पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने दी। सरकार के बायो ईधन को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोल में 5 फीसदी इथेनॉल मिलाना अनिवार्य किया है।

उन्होंने कहा, “पिछले कई साल से हम इस लक्ष्य का एक से दो फीसदी ही पूरा कर पाते थे, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम 5 फीसदी इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य पूरा कर पाएंगे।”

प्रधान ने कहा कि कुछ राज्यों में 5 फीसदी से अधिक मिलाने की भी नीति है। जैसे उत्तर प्रदेश में 9-10 फीसदी इथेनॉल मिलाने का प्रावधान किया गया है। इससे गन्ना उत्पादकों को बेहतर मुनाफा होगा।

उन्होंने कहा कि तेल कंपनियां अपने इथेनॉल का भंडार बढ़ाने की प्रक्रिया में है।

मंत्री ने कहा कि ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएसन ऑफ इंडिया के अध्ययन से यह पता चला है कि पेट्रोल में 15-20 फीसदी तक इथेनॉल और डीजल में बायो डीजल मिलाया जा सकता है। इसके लिए इंजनों में भी बदलाव की जरूरत नहीं है। वहीं, खेत में लगे मोटर पंप में शत प्रतिशत बॉयोडीजल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493