बिहार : शादी समारोह में भोज खाकर 50 बीमार

आरा, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में कथित विषाक्त भोजन खाने से 50 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पीड़ितों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उदवंतनगर के थाना प्रभारी राजीव कुमार ने गुरुवार को बताया कि एकौना गांव निवासी जालिम सिंह के घर में बुधवार की रात एक शादी समारोह के दौरान आयोजित भोज में गांव के लोगों ने खाना खाया। गुरुवार की सुबह से कई लोगों ने पेट में दर्द, उल्टी और ताबड़तोड़ दस्त की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि गांव के करीब 50 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। कई पीड़ितों को निजी नर्सिग होम और कुछ को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच से छह पीड़ित लोगों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

कुमार ने कहा कि सभी पीड़ितों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इधर, शादी समारोह के भोज में उपयोग में लाए गए खाद्य तेलों और खाने के लिए बने खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493