उप्र : दोस्त की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राव सेलापुर निवासी तेजराम का 22 वर्षीय पुत्र बालकराम मेहनत मजदूरी करता था। उसके भाई कन्हैयालाल ने बताया कि गांव निवासी कल्लू पुत्र चंद्रपाल उसे घर से बुला ले गया था। देर रात तक तेजराम के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। कल्लू से पूछा तो उसने कोई सही जवाब नहीं दिया और कहा कि तेजराम को कोई पकड़ ले गया।

कन्हैयालाल ने बताया कि वह अपने मामा छत्रपाल के साथ श्यामपुरवा जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर बरमबाबा के निकट जा रहे थे। रास्ते में ही कुआं है, कुएं में टार्च लगाकर देखा तो तेजराम का शव पड़ा दिखा। जानकारी मिलने पर भीड़ जमा हो गई।

थानाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी भी पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकाला। उनके सिर पर चोट के निशान थे, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों ने साथ-साथ शराब पी, फिर रुपयों को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसी क्रम में कल्लू ने तेजराम के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को कुएं में फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गुरुवार को हत्या के आरोपी दोस्त कल्लू पुत्र चंद्रपाल निवासी सेलापुर माधौगंज को जेल भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि रुपयों को लेकर विवाद हुआ था।

आरोपी का कहना है कि शराब के नशे में मजाक के बाद विवाद हो गया, जिसमें पहले मृतक ने ईंट मारने का प्रयास किया, जो विफल हो गया, तभी उसने ईंट चला दी।

थानाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी ने बताया कि आरोपी को उसके ही गांव के खेत से गिरफ्तार किया गया है।

वहीं परिजनों ने बताया कि तेजराम की शादी बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हो रही थी। इसके पूर्व उसी लड़की के साथ कल्लू के रिश्ते की बातचीत हुई थी। लड़की के परिजनों ने कल्लू की बजाय तेजराम से शादी करने का फैसला किया। इसके चलते कल्लू ने इस घटना को अंजाम दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493