छपरा, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता व व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस हत्या की वजह आपसी रंजिश बता रही है।
पुलिस के अनुसार, तरैया थाना क्षेत्र निवासी केदार सिंह गुरुवार को अपनी मोटरसाइकिल से मशरक की ओर गए थे। उनका शव देर रात गंडार गांव के पास मिला। पुलिस को उनकी मोटरसाइकिल भी मिल गई है।
सारण जिले के पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सिंह को तीन गोली मारी गई थीं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इधर, सारण जिले से भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय ने प्रशासन से हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिंह भाजपा के सक्रिय सदस्य थे।
dharmpath.com dharmpath