बांग्लादेश यू-19 कप्तान ने हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया

ढाका, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश की अंडर-19 टीम के कप्तान मेहेदी हसन मिराज ने आईसीसी यू-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के लिए खुद को जिम्मेदार माना है।

वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के अनुसार मिराज का मानना है कि अगर वह अंत तक टिके रहते तो टीम का स्कोर 250 तक पहुंचता।

दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को बांग्लादेश की पूरी टीम पहले खेलते हुए 226 रनों पर ही ढेर हो गई थी। वेस्टइंडीज ने लक्ष्य को तीन विकेट रहते हासिल कर लिया था।

मिराज ने संवाददाता सम्मेलन मे कहा, “अगर में पारी के अंत तक टिका रहता तो हमारा स्कोर 250 होता। मेरे बाद सैफुद्दीन भी अगली गेंद पर आउट हो गए जो टीम के लिए बड़ा झटका था।”

उन्होंने कहा, “हमारे पास पांच विकेट और पांच ओवर बचे थे। हमें जोखिम उठाना था। कुछ चौके छक्कों से हम अपना स्वाभिवक खेल खेल सकते थे।”

रविवार को तीसरे स्थान के लिए बांग्लादेश का सामना श्रीलंका से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493