सीएनडीएच ने हिंसा की निंदा की और अधिकारियों से घटना के पीछे के तथ्यों को सामने लाने व इसके जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाने की मांग की।
सीएनडीएच ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है, तो तोपो चिको दंगा मेक्सिको में मानवाधिकार उल्लंघन का एक बेहद खराब मिसाल पेश कर सकता है।
संस्था ने बचाव के उपाय अपनाने जैसे घायलों को चिकित्सकीय मदद, पीड़ितों के परिवारों को चिकित्सकीय, मनोवैज्ञानिक व कानूनी सहित हर संभव मदद की मांग की है। साथ ही उसने जेलों का निरीक्षण सुनिश्चित करने की भी मांग की, ताकि जेल सुरक्षित रहें और उनमें क्षमता से अधिक कैदी न हों।
सीएनडीएच ने कहा कि उसने घायलों का हालत जानने, मामले के कारणों का पता लगाने, आधिकारिक दस्तावेज तथा अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए एक दल नियुक्त कर दिया है, जो दंगे के पीछे का पूरा सच सामने लाएंगे।
dharmpath.com dharmpath