छग : नक्सलियों ने बीएसएफ जवान को गोली मारी

कांकेर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में शनिवार सुबह संगम गांव के एक बीएसएफ जवान को नक्सलियों ने गोली मार दी। घायल जवान हरिकेश का पखांजूर अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसे दो गोलियां लगी हैं।

हरिकेश बीएसएफ की 187 बटालियन में तैनात है। यह जवान अकेले संगम बाजार गया हुआ था, तभी नक्सलियों ने उसे बाजार में ही गोली मार दी। जवान को तीन गोलियां लगी हैं। एक गोली जवान के सिर में फंस गई है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

यह घटना बीएसएफ कैंप से करीब 500 मीटर दूरी पर हुई है। घायल जवान को पखांजूर सिविल अस्पताल से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493