उप्र : नई सिंचाई योजनाओं पर खर्च होंगे 1,574 करोड़

प्रदेश सरकार सिंचाई की नई योजनाओं के लिए 1,574 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जबकि बाढ़ नियंत्रण की योजनाओं के लिए 745 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही कन्नौज के विकास क्षेत्र जलालाबाद एवं तालग्राम (डार्क जोन) में सिंचाई सुविधा के लिए आगामी वित्तवर्ष में 120 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।

बुंदेलखंड के जनपद झांसी में बेतवा नदी पर एरच के पास सिंचाई की बहुउद्देशीय परियोजना के लिए 150 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसी तरह अर्जुन सहायक परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के लिए 2,157 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।

गोमती नदी के चैनलाइजेशन के लिए 250 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है तो वरुणा नदी के चैनलाइजेशन और तटीय विकास के लिए 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे, वहीं वाराणसी में 5 करोड़ रुपये की लागत से गंगा नदी के घाटों का निर्माण किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493