मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाई

पुलिस के अनुसार, मलवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी अयोध्या अपने पूरे परिवार के साथ शहर के महर्षि स्कूल के पीछे कांशीराम कालोनी के ब्लाक तीन कमरा नं 35 में रह रहा है। बताते हैं कि उसकी पत्नी ने पुत्र रवि को पढ़ाई न करने के पीछे डांट डपट दिया। इसी बात से झुब्ध होकर उसने पंखा में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

जब रवि काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जब कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हो गई। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला तो नजारा देखकर हतप्रभ रह गए। शव फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493