उप्र : महिला से दुष्कर्म, परिजनों से मारपीट

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के गांव की एक महिला व उसकी बहू को इलाज के लिए रात में स्वाथ्य विभाग की एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला व उसकी बहू ने बताया की हमलावरों ने घर में घुसकर उनके बेटे, बहू और उनके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया।

पीड़ित महिला के बेटे ने बताया कि उनकी पत्नी करीब 6 बजे अपने घर में थी तभी पड़ोस का रहने वाला आशुतोष यादव उर्फ भोंदू उसके घर में घुस आया और उसकी पत्नी को पकड़ लिया और छेड़छाड़ करते हुए पत्नी को गिरा दिया और चाकू निकालकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत है कि दलवीर भैयालाल आशुतोश आलेश कुमार सोनेलाल उसके घर में घुस आए और उसकी मां, भाभी व उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मामले में कथित दुष्कर्म पीड़ित महिला ने रिपोर्ट लिखाने के लिए सीएम समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493