रांची, 14 फरवरी (आईएएनएस)। यहां रविवार को घटी विभिन्न घटनाओं में एक लड़की सहित तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, राकेश ओरांव (27) ने प्रेम प्रसंग से संबंधित कारणों को लेकर आत्महत्या कर ली। वह रांची के बरियातू कॉलोनी का निवासी था।
जिस इलाके में ओरांव रहता था, उसी इलाके में 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार ने कहा कि उसने पढ़ाई के तनाव में ऐसा कदम उठाया।
शहर के एक अन्य इलाके में कक्षा 12वीं के छात्र राणा कुमार ने भी फांसी पर लटक कर जान दे दी। पुलिस को इस मामले में भी प्रेम प्रसंग में विफलता की बू आती है।
तीनों मामलों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath