झारखंड : मूर्ति विसर्जन जुलूस पर चढ़ा ट्रक, 11 की मौत

रांची, 14 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में एक बेलगाम ट्रक देवी सरस्वती की मूर्ति विर्सजन के लिए नाचते-गाते हुए जा रहे लोगों पर चढ़ गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और अन्य 15 लोग घायल हो गए।

रांची से लगभग 160 किलोमीटर दूर गिरिडीह के बागोदर में मूर्ति विर्सजन के लिए जुलूस की शक्ल में जा रहे करीब 50 लोगों के बीच एक ट्रक घुस गया।

सूत्रों का कहना है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था, उसने नियंत्रण खो दिया, जिस कारण यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मूर्ति विर्सजन के दिन भी जिला प्रशासन ने इलाके में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं की थी।

राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493