माली में 2 और शांति दूतों की मौत

इस हमले में मारे गए लोगों की संख्या सात हो गई है। यह सभी गिनी गणराज्य के निवासी थे। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र के उप-प्रवक्ता फरहान हक ने यहां एक दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने गिनी के राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को फोन कर इस हमले में मारे गए गिनी के नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

हक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि मोहम्मद सालेह अन्नादिफ हमले में मारे गए शांतिदूतों के पार्थिव शरीर को लेकर बुधवार को गिनी पहुंचेंगे।

बान की-मून ने शुक्रवार को हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि शांतिदूतों पर हमला करना अंतर्राष्ट्रीय कानून के खिलाफ है। उन्होंने हमलावरों को कानून के कठघरे में खड़े करने का आह्वान किया।

माली में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के प्रवक्ता ओलविएर साल्गाडो ने कहा कि शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र अभियान शिविर में आठ मोर्टार दागे गए और गोलीबारी भी की गई, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के पांच शांतिदूतों की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493