सियाचिन हिमस्खलन: हवलदार इलम अलई को श्रद्धांजलि

चेन्नई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन में अपने नौ साथियों सहित जिंदा दफन हुए हवलदार इलम अलई एम. को यहां मंगलवार सुबह श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान भारतीय तट रक्षक (आईसीजी)के अधिकारियों, आईसीजी के साथी सदस्यों और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने शहीद हवलदार के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सियाचिन ग्लेशियर में जबर्दस्त हिमस्खलन हुआ था, जिसमें वहां तैनात 10 जवान करीब 30 फुट बर्फ के नीचे दब गए थे।

हवलदार इलम अलई एम. के पार्थिव शरीर को सोमवार शाम कोस्ट गार्ड एयर स्टेशन लाया गया।

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के दुक्कम पाराई गांव के रहने वाले इलम अलई अक्टूबर 1996 में 19वीं बटालियन में शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493