जेएनयू विवाद : छात्र संगठन ‘कैम्पस इंडिया’ का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने मंगलवार को छात्र संगठन ‘कैम्पस इंडिया’ के लगभग 20 सदस्यों को हिरासत में ले लिया। वे जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को शास्त्री भवन से हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई। शास्त्री भवन में मानव संसाधन विकास मंत्रालय सहित केंद्र सरकार के अन्य कई मंत्रालयों के कार्यालय स्थित हैं।

कैम्पस इंडिया के अध्यक्ष अब्दुल नजर ने आईएएनएस को बताया, “हम जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार की बिना शर्त रिहाई की मांग करते हैं और साथ ही मांग करते हैं कि उनके खिलाफ लगे देशद्रोह के आरोप हटाए जाएं।”

उन्होंने कहा कि यूट्यूब पर पोस्ट वीडियो में स्पष्ट है कि कन्हैया भारत विरोधी नारेबाजी में शामिल नहीं थे।

नजर ने कहा, “हम नौ फरवरी को हुए भारत विरोधी कार्यक्रम के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग करते हैं। केंद्र सरकार ही इस पूरे घटनाक्रम का राजनीतिकरण कर रही है।”

कैम्पस इंडिया एक अखिल भारतीय छात्र संगठन है, जिसमें जेएनयू, जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय और कई अन्य विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493