शीना बोरा हत्याकांड : पीटर के खिलाफ पूरक आरोपपत्र

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को शीना बोरा हत्याकांड के आरोपी पीटर मुखर्जी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया।

पीटर मुखर्जी के खिलाफ और सबूत मिलने पर सीबीआई ने अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी की अदालत में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया।

पीटर मुखर्जी, उसकी पत्नी और शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, इंद्राणी के ड्राइवर श्यामवर राय और उसके पूर्व पति संजीव खन्ना को शीना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

शीना की हत्या 24 अप्रैल, 2012 को हुई थी। सीबीआई ने मामले में पीटर मुखर्जी के खिलाफ शीना के अपहरण और कत्ल की साजिश में शामिल होने का भी आरोप लगाया है।

शीना की हत्या कर उसके शव को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के जंगल में ले जाकर जलाने की कोशिश की गई थी। मेडिकल बोर्ड द्वारा शव की जांच में इस बात की पुष्टि हुई थी कि शव शीना का ही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493