बिहार में बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट

पटना, 17 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर एक दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद बुधवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बदली छाने की संभावना जताई है।

पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

इसके अलावा गया में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री, भागलपुर में 16.2 डिग्री और पूर्णिया में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री, पूर्णिया में 30.4 डिग्री और गया में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493