लखनऊ, 17 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह तेज धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप तेज रहेगी। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज किए जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने अनुमान है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, कानपुर में 12.5 डिग्री, गोरखपुर में 14 डिग्री, इलाहाबाद में 14.5 डिग्री और झांसी में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath