जम्मू, श्रीनगर में तेज धूप

जम्मू/श्रीनगर, 17 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं श्रीनगर में बुधवार को तेज धूप रही। दोनों शहरों में अधिकतम तापमान क्रमश: 20 व 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “रात(मंगलवार) में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज (बुधवार) जम्मू शहर में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।”

अधिकारी ने कहा कि कटरा कस्बे में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर आधार शिविर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू क्षेत्र के अन्य कस्बों-बटोत में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, बनिहाल और भदरवाह में एक डिग्री और उधमपुर में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा, “श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 4.3 डिग्री, गुलमर्ग में शून्य से 5.2 डिग्री और लद्दाख क्षेत्र के लेह व करगिल कस्बे में क्रमश: शून्य से 11.3 डिग्री व शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

मौसम विभाग ने अगले 15 दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493