सैन फ्रांसिसको, 17 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। एक संघीय न्यायाधीश ने मंगलवार को तकनीकी कंपनी ऐपल को संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) को एक आतंकवादी हत्यारे के फोन की जानकारी मुहैया कराने का आदेश दिया।
सैन फ्रांसिसको, 17 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। एक संघीय न्यायाधीश ने मंगलवार को तकनीकी कंपनी ऐपल को संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) को एक आतंकवादी हत्यारे के फोन की जानकारी मुहैया कराने का आदेश दिया।
अमेरिकी जिला अदालत, केंद्रीय केलिफोर्निया के न्यायाधीश शेरी पायम ने दो साल पहले केलिफोर्निया के सैन बर्नारडीनो में सैदय फारूख और उसकी पत्नी तशफीन मलिक द्वारा आतंकवादी हमला कर 14 लोगों को मारने के मामले में यह आदेश दिया है। बाद में दोनों आतंकवादियों को पुलिस कार्रवाई में मार गिराया गया।
जांचकर्ताओं ने अदालत को बताया कि बिना पासवर्ड के वे फारूक द्वारा प्रयोग किए जा रहे आईफोन की जांच नहीं कर पा रहे हैं।
अमेरिकी कानूनों के मुताबिक जांच एजेंसियां आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जांच कर सकती है, चाहे वह मोबाइल, लैपटॉप या सोशल नेटवर्क प्रोफाईल आदि हो। आंतकवादी मामलों में इन सबकी विशेष रूप से जांच की जाती है।
पाएम ने ऐपल कंपनी को आदेश दिया है कि वे एफबीआई को जरूरी सॉफ्टवेयर मुहैया कराए ताकि आरोपी के फोन की पड़ताल की जा सके।
dharmpath.com dharmpath