क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्रि पेस्कॉव ने संवाददाताओं से कहा, “हम इस तरह के बयानों को खारिज करते हैं और इसे स्वीकार नहीं करेंगे, खासकर तब जब ऐसे आरोप लगाने वाले इसे किसी भी तरह साबित नहीं कर सकें।”
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ऐसे मुद्दों पर वे सूचना के प्राथमिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और रूस की तरफ से प्राथमिक स्रोत सीरियाई अधिकारियों के आधिकारिक प्रतिनिधि होने चाहिए।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार पेस्कॉव ने कहा, “इस मामले में सीरियाई प्रतिनिधियों ने कई बयान दिए हैं और इन बमबारी के पीछे कौन हो सकते हैं, इस पर अपने रुख की घोषणा कर दी है।”
मॉस्को में सीरिया के राजदूत रियाद हद्दाद ने सीरिया में मानवीय समूह एमएसएफ (मेडिसिंस सांस फ्रंटियर्स, या डॉक्टर्स विदआउट बॉडर्स) के सहयोग से चलाए जा रहे अस्पतालों को ध्वस्त करने के लिए सोमवार को अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया।
हद्दाद ने टेलीविजन चैनल रूस 24 से एक साक्षात्कार में कहा, “अमेरिकी युद्धक विमानों ने इसे (सीरिया का उत्तर-पश्चिमी प्रांत इदलिब में एक अस्पताल) नष्ट किया। रूसी युद्धक विमानों का इन सब से कोई लेना-देना नहीं है।”
वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ईगोर कोनाशेंकोव ने कहा कि सीरिया की सेना तथा विपक्षी बलों के खिलाफ तुर्की बीते सप्ताह के अंत से भारी तोपों का इस्तेमाल कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath