उप्र : सहकारी बैंक के प्रबंधक ने की खुदकुशी

लखनऊ, 17 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा में सहकारी बैंक के मैनेजर ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस बैंक के अंदर का कोई मामला मान कर छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार, बांदा में रहने वाले बैंक मैनेजर संजय वर्मा सुबह दस बजे बैंक पहुंचे थे। अपने चैम्बर में जाने के चंद मिनटों बाद ही उन्होंने तमंचा कनपटी में सटा कर गोली चला दी।

गोली की आवाज सुन और लोग उनके चैम्बर की तरफ दौड़े तो वह कुर्सी पर ढेर थे और मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ काम करने वाले भले घरेलू तनाव बता रहे हैं लेकिन एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि बैंक के अंदर का कोई मामला हो सकता है, क्योंकि प्राथमिक जांच में घर में ऐसा कोई तनाव का कारण नहीं मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493