रायपुर, 17 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने गुरुवार को बस्तर बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को यहां कहा कि बस्तर में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में बंद करवाया जाएगा।
कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू, मोहम्मद अकबर और रवींद्र चौबे ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी ब्लॉक में मुख्यमंत्री का पुतला जलाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath