‘किंग्समैन 2’ में होंगी जूलियन मूर !

लॉस एंजेलिस, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री जूलियन मूर से आगामी फिल्म ‘द किंग्समैन 2’ में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए बातचीत की जा रही है।

यह 2014 की फिल्म ‘किंग्समैन : द सीक्रेट सर्विस’ का सीक्वल है। इस फिल्म में कॉलिन फर्थ और टैरन इगर्टन प्रमुख भूमिका में नजर आए थे।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, मूर की भूमिका का विवरण छिपा कर रखा गया है, लेकिन वह नकारात्मक भूमिका निभा सकती हैं।

मैथ्यू वॉघन द्वारा निर्देशित फिल्म 2014 की फिल्म का दूसरा सीक्वल है, इसमें इगर्टन वापसी कर सकते हैं, जिसके चलते वह लंदन से अमेरिका जाएंगे।

कॉलिन फर्थ इस फिल्म में इसलिए नजर नहीं आएंगे क्योंकि फिल्म के पहले सीक्वल में उनके किरदार को मार दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493