बीमा योजना में किसानों की सभी समस्याओं का समाधान : मोदी (लीड-2)

भोपाल, 18 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के शेरपुर में गुरुवार को आयोजित किसान महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानामंत्री फसल बीमा योजना में किसानों की सभी समस्याओं का समाधान है और यह किसानों की भलाई की योजना है।

मोदी ने शेरपुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित दिशा-निर्देश जारी करते हुए इसकी औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा, “किसानों का पिछली सरकार की बीमा योजना में यकीन नहीं था, यही कारण है कि 20 प्रतिशत किसान भी बीमा नहीं कराते थे। इस चुनौती का सामना करते हुए यह योजना बनाई गई है। पुरानी योजना में व्यापक बदलाव किया गया है।”

उन्होंने कहा कि इस योजना की खूबी को इसी बात से समझा जा सकता है, जो लोग सुबह-शाम मोदी को कोसते थे, वे भी फसल बीमा योजना की आलोचना नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना वास्तव में किसानों की सभी समस्याओं का समाधान होगी।

मोदी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की बीमा योजना से किसानों को नहीं, बल्कि कंपनियों को लाभ होता था, लेकिन यह योजना किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने वाली है। इस योजना में प्रीमियम की राशि तो तय की गई है, लेकिन मिलने वाली राहत राशि को छिपाया नहीं गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493