जिम्बाब्वे : अवैध शिकारियों ने 2015 में लगभग 100 हाथियों की जान ली

जिम्बाब्वे के उद्यान एवं वन्यजीव प्रबंधन प्राधिकरण के महानिदेशक एडसन चिदजिया ने सोमवार को कहा कि हाथियों को साइनाइड देकर मारने की घटना चुनौती बनकर उभरी है, जिससे वे जूझ रहे हैं।

चिदजिया ने एक पार्लियामेंटरी पोर्टफोलियो कमेटी से कहा, “अब तक हम सशस्त्र शिकारियों का सामना कर रहे थे, जिन्हें पहचानना आसान था। लेकिन, अब उनके द्वारा जहर का इस्तेमाल एक नई घटना है, जिससे हम निपटने का प्रयास कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे ने साइनाइड के पहले कहर को साल 2013 में ह्वांगे नेशनल पार्क में देखा था, जिसमें 100 से अधिक हाथियों की मौत हुई थी।

उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े पशु अभ्यारण्य ह्वांगे नेशनल पार्क में बीते साल लगभग 100 हाथी मारे गए, जिनमें 32 को साइनाइड दिया गया।

चिदजिया ने कहा कि यह चिंता वाली बात है कि अवैध शिकार की घटना में स्थानीय लोगों की संलिप्तता बढ़ रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493