राजगढ़, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शुक्रवार को एक स्कॉर्पियो और एक निजी बस के बीच टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सारंगपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन पर शुक्रवार सुबह सारंगपुर से ब्यावरा की ओर जा रही स्कॉर्पियो और विपरीत दिशा से आ रही कमला बस सर्विस की बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह बस इंदौर जा रही थी।
इस हादसे में स्कॉर्पियों में सवार सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए इंदौर भेजा गया है।
dharmpath.com dharmpath