न्यूयार्क, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी तेल मूल्य में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई।
अमेरिकी ऊर्जा सूचना एजेंसी (ईआईए) द्वारा गुरुवार को जारी साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक, गत सप्ताह अमेरिका में तेल आपूर्ति 50.41 करोड़ बैरल रही, जो सप्ताह-दर-सप्ताह आधार पर 21 लाख बैरल अधिक और साल-दर-साल आधार पर 7.85 करोड़ बैरल अधिक है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ओकलाहामा के कुशिंग में तेल भंडार 30 हजार बैरल वृद्धि के साथ 6.473 करोड़ बैरल दर्ज किया गया।
इस बीच ईआईए रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन गत सप्ताह 51,000 बैरल घटकर 91.35 लाख बैरल रोजाना रह गया।
इस बीच न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज में मार्च डिलीवरी वाला वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 11 सेंट बढ़कर प्रति बैरल 30.77 डॉलर पर बंद हुआ, जबकि लंदन आईसीई फ्यूचर्स एक्सचेंज में अप्रैल में डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड का भाव 22 सेंट घटकर प्रति बैरल 34.28 डॉलर दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath