राजगढ़, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह स्कार्पियो और निजी बस के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में महाराष्ट्र के ठाणे के भवन निर्माता परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक घायल है।
सारंगपुर थाने के प्रभारी नरेंद्र रघुवंशी ने आईएएनएस को बताया कि ठाणे में भवन निर्माता महफूज खान का परिवार स्कार्पियो से प्रतापगढ़ जा रहा था तभी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक तीन आगरा-मुम्बई पर विपरीत दिशा से आ रही कमला बस सर्विस की बस के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कार्पियों में सवार सात लोगों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस के मुताबिक महफूज खान का परिवार मूल रूप से प्रतापगढ़ का निवासी है और वह ठाणे में भवन निर्माण के काम से जुड़ गया है। इस हादसे में चार पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चे की मौत हुई है। वहीं एक घायल है, उसे उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
dharmpath.com dharmpath