आगरा में बारिश से दूर हुई मौसम की शुष्की

आगरा, 20 फरवरी (आईएएनएस)। आगरा में शनिवार सुबह रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम में लंबे समय से चल रही शुष्की दूर हो गई। जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी सूचना है।

आगरा शहर के विजय नगर मोहल्ले के सुधीर गुप्ता ने बताया, “सुबह से ही बारिश के कारण हम सैर के लिए भी नहीं जा पाए।”

इस समय आगरा में 10 दिवसीय ताज महोत्सव भी चल रहा है।

ताज महोत्सव में भाग ले रहे लोगों को भी बारिश ने चिंता में डाल दिया, क्योंकि बारिश के कारण स्टॉल्स और सामान गंदे हो गए हैं।

एक स्टॉल मालिक अजित ने कहा, “अगर खराब मौसम जारी रहेगा तो इससे महोत्सव का मजा किरकिरा हो जाएगा, जिसके लिए पिछले कई सप्ताह से तैयारियां की जा रही थीं।”

बरौली अहीर खंड के किसान रवि सिंह ने कहा, “इस समय की हल्की बारिश गेंहू की फसल के लिए अच्छी है।”

ताज महल में गाइड वेद प्रकाश ने कहा, “बारिश से धुला ताज सफेदी से चमक रहा है और परिसर में लगे पेड़-पौधे हरे-भरे हो गए हैं।”

पिछले दो दिनों में यहां तापमान 30 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया था।

एक स्कूल के अध्यापक शैलेंद्र सिंह नरवार ने कहा, “बारिश से मौसम सामान्य हो जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493