सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
पुलिस के अनुसार, जिले के बीघापुर थाना के अंतर्गत बीघापुर कस्बे में कमला पति इंटर कालेज के पीछे नाले के पास सुंदर धोबी की बाग में आम के पेड़ से लटके युवक व युवती के शव मिले हैं। दोनों कस्बे के एक ही एक मोहल्ले के निवासी हैं।
युवक का नाम आकाश (21) पुत्र नागेश्वर व युवती का नाम रोशनी (19) पुत्री सुरेश के रूप में की गई है। बीघापुर के कोतवाल ने बताया कि मामला पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। लड़के आकाश के शव का पैर जमीन से लगा हुआ है। इसके साथ ही इन दोनों का एक-एक हाथ बंधा हुआ है और लड़की की जेब से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस की टीम जांच में लगी है।
dharmpath.com dharmpath