विश्व कप खरीदा नहीं जा सकता : ब्लाटर

ज्यूरिख, 20 फरवरी (आईएएनएस)। फीफा के पूर्व अध्यक्ष सैप ब्लाटर ने कहा है कि 2022 में होने वाले विश्व कप के लिए वोटिंग फिक्स नहीं थी। उन्होंने कहा कि विश्व कप खरीदा नहीं जा सकता।

ब्लाटर ने कहा है कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने माइकल प्लाटिनी से 2022 विश्व कप मेजबानी के लिए अमेरिका के खिलाफ वोट करने के लिए कहा था।

बीबीसी ने ब्लाटर के हवाले से लिखा है, “आप विश्व कप खरीद नहीं सकते। यह वहां तक जाएगा जहां उच्च स्तरीय राजनीति होती है।”

उन्होंने कहा, “प्लाटिनी ने मुझे फोन कर यह बताया था कि हमारी कुछ देशों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक है। अगर देश के मुखिया मुझसे कहते हैं कि मुझे फ्रांस को सहयोग करना चाहिए, मेरा वोट अमेरिका के लिए नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मैं जानता था कि समस्या होगी, हमने इसे रोकने की काफी कोशिश की लेकिन बहुत देर हो चुकी थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493