जेएनयू विवाद में 3 युवकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते विश्वविद्यालय परिसर में कथित रूप से राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। माना जा रहा है कि तीनों जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र हैं। दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि उमर खालिद, अनिर्वन भट्टाचार्य और रियाज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। संदेह किया जा रहा है कि इन्हीं लोगों ने जेएनयू परिसर में आयोजित उस विवादित बैठक में राष्ट्र विरोधी नारे लगाए थे।

उमर खालिद, अनिर्वन भट्टाचार्य जेएनयू के छात्र हैं जबकि रियाज के बारे में यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह जेएनयू में पढ़ता है। इन युवकों ने तीन माह पहले डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स यूनियन (डीएसयू) से इस्तीफा दे दिया था। डीएसयू कथित रूप से प्रतिबंधित संगठन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) से संबद्ध है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने फॉरेन रिजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) को हवाईअड्डों के अधिकारियों को सतर्क कर दिया है ताकि ये संदिग्ध देश छोड़कर न जा सकें।

ज्ञातव्य है कि इसी विवाद में जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गत बुधवार को दो मार्च तक के लिए जेल भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493