नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में शुरू हुआ जाट आंदोलन दिल्ली तक पहुंच गया है। यहां रविवार को पश्चिमी दिल्ली में जाट आंदोलन के समर्थन में लोगों ने सड़कें जाम कर दी।
दिल्ली पुलिस ट्रैफिक हेल्पलाइन के अधिकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी पूर्वाह्न् करीब 11 बजे नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास जमा हुए।
अधिकारी ने बताया, “लोग यहां 11-11.30 बजे से ही प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने करनाल बाइपास को बंद कर दिया है, जिसके कारण लंबा जाम लगा हुआ है।”
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शन से हालांकि नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर परिचालन में कोई बाधा नहीं आई है।
dharmpath.com dharmpath