पेस-चार्डी डालरे बीच ओपन के सेमीफाइनल में हारे

डालरे बीच (अमेरिका), 21 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के लिएंडर पेस और उनके फ्रांसीसी जोड़ीदार जेरेमी चार्डी यहां जारी डारले बीच ओपन के पुरुष युगल मुकाबलों के सेमीफाइनल में हार गए हैं।

भारत-फ्रांसीसी जोड़ी को इस 514,065 डॉलर इनामी टूर्नामेंट के अंतिम-4 दौर के मुकाबले में अमेरिका का ब्रायन बंधुओं-बॉब और माइक ने हराया।

अमेरिकी जोड़ी ने यह मैच 6-2, 6-3 से जीता। पेस यहां बीते साल फाइनल में पहुंचे थे। बीता साल उनके जोड़ीदार दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन थे।

क्वार्टर फाइनल में पेस और चार्डी ने स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और आस्ट्रेलिया के सैम ग्रोथ को 6-3, 4-6, 10-6 से हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493